फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर भाभी को पीटा, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजेंद्र पट्टी अजगरा गांव में कूड़ा फेंकने से मना करने पर देवर ने भाभी की लाठी-डंडे से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता शिवांगी सिंह ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:25 बजे देवर सतीश सिंह अपने घर के सामने झाड़ू लगाकर कूड़ा उनके घर की ओर फेंक रहे थे। विरोध करने पर विवाद किया। इसके बाद देवर सतीश सिंह, देवरानी रीना सिंह और सास दुर्गावती सिंह उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू की और शिवांगी को घर से बाहर घसीटकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। शिवांगी ने बताया कि थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें