फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साहब.. निशानदेही के बाद भी विपक्षी मान नहीं रहे

विज्ञापन
फूलपुर तहसील में फरियाद सुनते सीडीओ परी​क्षित खटाना
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 340 मामले आए जबकि मौके पर 19 का निस्तारण हुआ। मेंहनगर और बूढ़नपाुर तहसील में एक भी मामलों का निस्तारण नहीं हुआ। मेजवा: सीडीओ परीक्षित खटाना व एसपी ग्रामीण चिराग जैन की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें सीडीओ के समक्ष कुल 105 मामले आए, जिसमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सुनवाई के दौरान सरैया खुर्द की नीरा ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाम से दर्ज भूमिधरी पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। तीन बार लेखपाल ने पैमाइश कर निशानदेही किया, लेकिन विपक्षी मान नहीं रहा है। निजामाबाद: तहसील सभागार एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 71 मामले आए, जिसमें से दो का ही निस्तारण हो सका। मेंहनगर: एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार विवेकानंद दूबे ने फरियाद सुनी। कुल नौ शिकायती पत्र आए इसमें से एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका।देवगांव: संपूर्ण समाधान दिवस में 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक 16 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे। अधिकारियों ने तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बचे 27 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर दिया। बूढ़नपुर: एसडीएम अभय राज पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। बरदह: तहसील मार्टीनगंज में एसडीएम दिव्या सिकरवार, तहसीलदार अंजू यादव के समक्ष 69 मामले आए। इसमें से छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें