फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल करें, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की जटिल प्रक्रिया और अधिकारियों से गुस्साएं लोगों ने ब्लाॅक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रधान मदनपट्टी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील और ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी काम नहीं हो पा रहा है। प्रतापपुर छतौरा निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि मैं पिछले कई महीनों से जन्म प्रमाण पत्र के लिए ब्लाॅक का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें