फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण सड़कों पर दिखा सन्नाटा, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। इसके चलते गुरुवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दवा, दूध व ब्रेड की दुकानों को छोड़कर बाजार पूरी तरह से बंद थे। रोडवेज बसों और ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों का आवागमन बना रहा। इन यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहन नहीं मिलेने से परेशानी हुई। बंदी के दौरान हाईवे पर निजी वाहन दौड़ते नजर आए। इधर, रोडवेज पर सवारियां थी लेकिन उन्हें पहुंचाने के लिए सवारी वाहन नहीं मिले। वाहन से उतरने के बाद यात्रियों को पैदल ही रवाना होना पड़ा। वहीं कुछ आटो चल रहे थे लेकिन वह मनमाना किराया मांग रहे थे। यहीं हाल रेलवे स्टेशन पर भी रहा। जहां यात्रियों से दोगुना किराया मांगा जा रहा था। इसे लेकर यात्रियों ने काफी विरोध भी किया लेकिन कुछ यात्री विवश होकर आटो तय कर अपने घर को निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें