जहानागंज। जहानागंज थाना क्षेत्र सुभाष चंद्र बोस नगर में बृहस्पतिवार की रात शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक राजगीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पद्मीनिया गांव निवासी दिनेश सरोज (37) राजगीर था। इन दिनों वह जहानागंज क्षेत्र के वार्ड संख्या चार सुभाष चंद्र बोस नगर में छत ढलाई का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे शटरिंग पर थे। अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। इसमें दिनेश सरोज दब गए। वहां मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संवाद