फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चली गोली, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदनी गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से पिता घायल हो गए जबकी पुत्र ईंट लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और जांच पड़ताल में जुट गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। चंदनी गांव निवासी 55 वर्षीय रामनवल सिंह व उनके पुत्र 29 वर्षीय गौरव सिंह बुधवार को दिन में अपने घर के सामने स्थित एक विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवा रहे थे। जिसका पड़ोसी शिवम सिंह के घर की महिलाओं ने विरोध किया। इसी पर दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसी दौरान शिवम ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली रामनवल सिंह के दाहिने जंघे में लगी वहीं ईंट पत्थर से रामनवल के पुत्र गौरव घायल हो गए। परिजन घायलों को तत्काल सीएचसी मेंहनगर ले गए जहां डॉक्टरों ने रामनवल की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ मेंहनगर सुनील चंद तिवारी मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दिया। घटना से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एसओ ने बताया कि भूमि विवाद के चलते दोनों पक्षों में घटना हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें