फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में शिवपाल यादव: कानपुर घटना पर सरकार को घेरा, 2024 के लोकसभा चुनाव पर कह दी बड़ी बात

Wed, 15 Feb 2023 01:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

शिवपाल यादव बुधवार को अतरौलिया विकास खंड के गदनपुर ग्राम में रामप्यारे यादव की सुपुत्री की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, कानपुर की हुई घटना प्रदेश सरकार की मंशा को जाहिर करती है। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में सरकार फेल हुई है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने बुधवार की सुबह जनपद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया और कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्ता परिवर्तन होगा। 

विज्ञापन

शिवपाल यादव बुधवार को अतरौलिया विकास खंड के गदनपुर ग्राम में रामप्यारे यादव की सुपुत्री की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, कानपुर की हुई घटना प्रदेश सरकार की मंशा को जाहिर करती है। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में सरकार फेल हुई है। आगामी 2024 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी और केंद्र की सत्ता में परिवर्तन होगा। आज जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में वह परिवर्तन के मूड में आ चुकी है। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, निजामाबाद के सपा विधायक आलम बदी सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। शिवपाल यादव इसके बाद गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। वहां पर वे लंका मैरेज हाल में एसपी पांडेय की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें