फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय हुआ वातावरण, हर तरफ हर- हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सावन के पहले सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में भगवान भोले के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने का मिली। बाबा भैरवनाथ मंदिर, पातालपुरी मंदिर, दुर्वासाधाम, दत्तात्रेय आश्रम, चंद्रमा त्रषि आश्रम पर सुबह से ही बोल बम के नारे लगाते हुए भक्तो जलाभिषेक कर आर्शिवाद लिया। सभी मंदिरों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात थी। लाइन में खड़े होकर शिवभक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

रानी की सराय संवाददाता के अनुसार अवंतिकापुरी धाम पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बोल बम व हर-हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। रानी पोखरा, निजामाबाद मोड़, सैयद्वारा स्थित शिवमंदिर में दर्शन-पूजन को पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इसी तरह हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित शिवालय में भी पूरे दिन भक्तों की भीड़ जुटी रही।
मेजवां संवाददाता के अनुसार शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। हर-हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा। शिवमंदिरों में जलाभिषेक के बाद कांवरियों के कई जत्थे बाबा धाम के लिए रवाना हुए। महिलाओं ने व्रत रखा और भोर में ही शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए निकल पड़ीं। क्षेत्र के दुर्वासा धाम मंदिर पर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। फूलपुर नगर के शंकर तिराहा, रेलवे स्टेशन, मुंडियार मंदिर परिसर में मौजूद शिवलिंग पर सोमवार की सुबह पहुंच शिवदानी का दर्शन करते हुए जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

तरवां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रासेपुर प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में सावन के पहले सोमवार को भोर से ही कांवरियों, पुरुष ,महिलाओं का शिव के जलाभिषेक के लिए ताता लगा रहा। रासेपुर का प्राचीन शिव मंदिर की जिले में अलग ही पहचान है। इस मंदिर में लगभग सभी देवी- देवताओं की मूर्ति स्थापित है। चाहे नवरात्र हो या कोई भी पर्व यहां दर्शन करने के लिए अपार भीड़ होती है। सावन माह में शाम को कांवरियों के ठहरने और भोजन की भी व्यवस्था किया जाता है।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार पातालपुरी महादेव मंदिर से संकल्प लेकर दुर्वासा धाम के लिए निकले कांवरिए सोमवार को सुबह महादेव घाट पर जलाभिषेक कर भोलेनाथ के जयकारे से पूरे कस्बे को शिवमय कर दिया शिव भक्तों के लिए जगह-जगह स्टाल लगाकर कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। भोलेनाथ के जयकारे से केसरिया रंग का वस्त्र पहनकर हाथ में डमरू और कांवड़ लेकर चलते कांवरियों को देखकर लोग भोलेनाथ का जयकारा लगा रहे थे।
मेंहनगर संवाददाता के अनुसार पातालपुरी शिवलिंग मंण्डलेश्वर धाम पर सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब उमड़ पड़ा। हाथ में शिवसरोवर के पात्र में जल लिए लाईन में खड़े होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते हुए हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय थाने की पुलिस तैनात रही। इस अवसर पर एसडीएम प्रेमचंद मौर्य, तहसीलदार गरिमा रानी जायसवाल, नायब तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह, थाना प्रभारी बसंत लाल मौजूद रहे।
सेवादारों ने पखारे शिवभक्तों के पांव
अंबारी। नगर पंचायत माहुल शिवाजी चौक पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्तों के लिए नि:शुल्क जलपान की व्यवस्था किया गया था। रविवार रात से लेकर सोमवार को दिन भर शिव भक्तों का यहां आने का सिलसिला जारी रहा। पौराणिक स्थल तमसा- मंजूषा के संगम तट पर ऋषि दुर्वासा धाम व प्राचीन स्वयं प्रकट झांरखंड महादेव मकसुदिया का दर्शन करते हुए कांवरिया जल लेकर बेलवाई धाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में शिवाजी चौक पर भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल द्वारा शिव भक्तों के लिए नि:शुल्क जलपान व्यवस्था किया गया था। इस अवसर पर सेवादार लालू मोदनवाल, रितेश मोदनवाल, अंकित अग्रहरि, सचिन मोदनवाल, दिनेश अग्रहरि, मोहन मोदनवाल, कमलेश अग्रहरि, अतुल मोदनवाल, प्रीतम मोदनवाल,राहुल प्रजापति, पंकज मद्धेशिया, संतोष सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें