आजमगढ़। नगर के भवरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्री रूद्र चंडी महायज्ञ व शिवकथा में बृहस्पतिवार को बाल योगी संजय जी महाराज ने बाबा भवरनाथ की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि शिवकथा सुनने से व्यक्ति जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति पा जाता है। शिवकथा में संत संजय जी महाराज ने ‘‘तनी मान जा न बतिया हमारा सजना, चला चली भवरनाथ धाम सजना’’ सुनाकर कथा की शुरूआत की। इस भजन को सुन श्रोता अपनी जगहों पर झूमने लगे। उन्होंने बाबा भवरनाथ की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस घर में अखंड ज्योति दिन प्रतिदिन जलती रहती है उस घर में देवताओं का वास होने लगता है। जब भी जहां भी शिवकथा सुनने का अवसर मिले उसका रसपान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि शिवकथा के रसपान से व्यक्ति जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति पा जाता है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने इस दौरान दीप प्रज्जवलन किया। इस मौके पर मनोज सिंह, विपिन सिंह, तहसीलदार सिंह, रुपेश सिंह ग्राम प्रधान, अनिल सिंह, मामा, आरबी शुक्ला आदि उपस्थित थे।