फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः शेर सिंह राणा ने कहा- नौकरी देने के बजाय छीनने का काम कर रही भाजपा सरकार

Fri, 03 Sep 2021 12:31 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

फूलन देवी हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए शेर सिंह राणा की पार्टी आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में लड़ेगी। आजमगढ़ पहुंचे शेर सिंह राणा ने इसका एलान किया। मीडिया से बात करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। 
विज्ञापन
शेर सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलन देवी हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए शेर सिंह राणा गुरुवार देर रात आजमगढ़ पहुंचे। भंवरनाथ मंदिर परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के चुनाव लड़ने की रणनीति का भी एलान किया।

विज्ञापन


शेर सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देने के बजाय इस सरकार ने प्रतिवर्ष करोड़ों लोगों की नौकरी छीनने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी राष्ट्रीय जन लोक पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। कहा कि फूलन देवी हत्याकांड में भले ही मेरा नाम आया है लेकिन अभी मामला कोर्ट में चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें