फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शीतला माता से माफी मांगी फिर नथिया लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के पवई बाजार स्थित शीतला माता मंदिर से मूर्ति पर पहनाई गई नथिया चोर उठा ले गया। चोर ने पहले मंदिर में शीश नवाया व हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद नथिया उतारी। इसके बाद दोबारा चोर ने हाथ जोड़कर मां से माफी मांगी और फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नथिया बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रविवार को दिन में करीब 3:30 बजे चोर ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब मंदिर प्रबंधक जयप्रकाश सिंह मंदिर में आरती करने गए। मां शीतला के मंदिर में चोरी की खबर सुनकर बाजारवासी गुस्से में हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल चोरी का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया सूचना मिलने के दो घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर नथिया बरामद कर ली गई। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें