फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्लटेफार्म एक और दो पर लगेंगे शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो पर शेड लगाया जाएगा। इससे यात्री बारिश के साथ तेज धूप से बच सकेंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसपर कार्य शुरु हो जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफार्म एक पर एफओबी (फुट ओवरब्रिज) भी बनाया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय स्टेशन का भी चयन किया गया है। ऐसे में स्टेशन पर विकास को रफ्तार मिलेगी। स्टेशन पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए एक नए एफओबी की सौगात मिली है। जिसका निर्माण बहुत जल्द ही शुरु हो जाएगा। इसकी चौड़ाई पूर्व में बने एफओबी से अधिक होगी। पूर्व में एक ही एफओबी होने के कारण यात्रियों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाना पड़ता था। अब एक और एफओबी बन जाने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को चिलचिलाती धूप में ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए भी शेड का इंतजाम कराया जा रहा है। करना पड़ेगा और न ही बारिश में भिगने का डर होगा। कारण कि प्लेटफॉर्म एक और दो पर पूरा शेड लगेगा। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लंबी सीढि़यों से जल्द निजात मिलेगी। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए एस्केलेटर्स (स्वचालित सीढ़ी) व लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके संचालन के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। स्वचालित सीढ़ी लगने से बीमार व दिव्यांग यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में सहूलियत मिलेगी। सांसद लोकसभा लालगंज संगीता आजाद ने बताया कि स्टेशन की समस्याओं को लेकर शासन में मुलाकात की गई। बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी बनाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आजमगढ़ स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन के रूप में हुआ है। योजना के तहत स्टेशन पर कई कार्य होने है। यहां पर एफओबी बनना है। यात्रियों के लिए शेड भी बढ़ाए जाएंगे। साथ ही स्वचलित सीढ़ी और लिफ्ट भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें