फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्ठलघाट गुरुद्वारा पर मनाया गया शहीदी दिवस

विज्ञापन
शहीद दिवस के अवसर पर शहर के बिठ्ठल घाट गुरुद्वारे पर भजन र्कीतन करते श्रद्धालु। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार समिति के तत्वावधान में रविवार को गुरुनानक दरबार बिट्ठलघाट में गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया गया। इसके बाद शबद कीर्तन, अरदास और लंगर प्रसाद वितरण हुआ। प्रबंध सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों में अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोगवर सिंह, फतेह सिंह शामिल रहे, यह दीवालों में चुनवा दिए गए और गुरुगोविंद सिंह की माता गुजर कौर ने ठंडे बुर्ज में बलिदान दिया, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में स्थित है। इस अवसर पर सिक्ख श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें