हरिहरपुर घराने में कजरी महोत्सव का आयोजन शनिवार से शुरु हो जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। तीन दिवसीय कजरी महोत्सव 21 अगस्त तक चलेगा। जिसमें बाहर के भी कलाकार प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ करेंगे।
पिछले कई साल से विलुप्त होती कजरी विधा को बचाने के लिए हरिहरपुर घराने की ओर से शहर में कजरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरिहरपुर घराने में कजरी महोत्सव कराने के लिए 25 लाख रुपये बजट जारी किया है। तीन दिवसीय कजरी महोत्सव प्राथमिक विद्यालय में होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियों लगभग पूरा कर चुका है। कजरी महोत्सव तीन दिवसीय है। 19 अगस्त यानी शनिवार को दिन में करीब तीन बजे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ कजरी महोत्सव का शुभारंभ करेंगेे। पहले दिन कुल 26 कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियां करेंगे। वहीं दूसरे दिन 25 व तीसरे दिन 30 कलाकार अपनी कलाओं का जलवा बिखेरेंगे।