फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबनम हत्याकांड : 36 घंटे में दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाने की पुलिस ने हत्या की वारदात के 36 घंटे के अंदर एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने शबनम हत्याकांड में शामिल दूसरे को भी सोमवार को दबोच लिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी अपराधी गांगुली उर्फ नवनीत सिंह के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो तमंचा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी शबनम राजभर (21) पुत्री जैतुन राजभर शनिवार की दोपहर में अपनी मां आशा के साथ खेत में गेहूं की सिंचाई करने गई थी। करीब 1.15 बजे उसे भूख लती तो वह अपनी मां से खाना खाने की बात कहकर घर जाने लगी। करीब 100 मीटर की दूरी पर वह पहुंची थी कि गांव के गांगुली उर्फ नवनीत सिंह व शुभम गौतम ने उसके गर्दन पर चाकू से वारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मां की शिकायत पर एसपी अनुराग आर्य द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई। रविवार की दोपहर दीदारगंज थाने की टीम व आरोपी शुभम के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शुभम के पैर में गोली लगी। वहीं, रविवार की रात प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार को सूचना मिली कि सुरहन में हत्या की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त नवनीत सिंह बिहटा मोड़ से कहीं भागने की फिराक में है। इस पर थाना प्रभारी दीदारगंज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मुखबिर ने नवनीत सिंह उर्फ गांगुली की पहचान कराई। पुलिस बिहटा मोड़ के पास जैसे ही नवनीत सिंह के करीब पहुंची तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से दो तमंचा, कारतूस, बाइक के साथ एक मोबाइल व कुछ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें