तीन चार दिन पहले उसने अपनी पत्नी से बात इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। समाज की बातों को दरकिनार कर आबिद अंसारी अपने फैसले पर अडिग रहा। रविवार को सैकड़ों लोगों को मौजूदगी में अपने ही घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा लगाकर वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया।
गंगाजल आचमन कर जनेऊ धारण किया हवन-पूजन कर आबिद अंसारी से आर्यन राजभर बन गया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद उन्होंने कहा कि यह घर वापसी है। अब तक मैं खुद को अधूरा महसूस कर रहा था लेकिन अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद मुझे शांति का अनुभव हो रहा है।
शाम को आर्यन राजभर ने प्रीतिभोज का भी आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुस्लिम व्यक्ति के धर्म परिवर्तन किए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।