तरवां क्षेत्र के बोंगरिया बाजार की बिजली व्यवस्था काफी जर्जर हो चुकी है। जर्जर तारों के चलते कभी लाईट हॉफ तो कभी साफ रहती है। अक्सर ही तार टूट कर गिर जाते है और बत्ती गुल हो जाती है। शिकायत के बाद भी जल्द टूटे तारों को ठीक नहीं किया जाता है। बोंगरिया बाजार में बिजली सप्लाई के लिए विभाग द्वारा बिछाया गया तार काफी जर्जर हो चुका है। आए दिन तार कर टूट जाता है, जिसके चलते बत्ती गुल हो जाती है। इतना ही नहीं वोल्टेज भी कभी सही नहीं मिलता है। कभी हॉफ लाइट आती है तो फाल्ट होते ही पूरी तरह से गायब हो जाती है। जर्जर तारों को बदले जाने के लिए कई बार शिकायत किया गया लेकिन विभाग के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे बाजारवासी काफी परेशान है। बाजार वासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर तारों को बदल कर बिजली व्यवस्था दुरूस्त किए जाने की मांग किया है।