रानी की सराय के चकिया में जर्जर तारों को जमीन से सटने से बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगाया गया ल?
- फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जर्जर विद्युत तारों के माध्यम से आपूर्ति हो रही है। जगह-जगह तार लटक रहे हैं। लोगों ने बांस के सहारे तारों को जमीन से सटने से रोक रखा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने जल्द से नए खंभे और जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। क्षेत्र के चकिया सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में विद्युत पोल व तार काफ़ी जर्जर हो चुके हैैं। आए दिन तार टूटकर गिर जाने से कई घंटे आपूर्ति बाधित रहती है। क्षेत्र के लोगों की जर्जर और खंभों को बदलने की मांग को जिम्मेदार अनसुना कर देते हैं। तारों के टूटने पर उन्हें जोड़ने के लिए कई-कई दिन का समय लग जाता है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के राजेश, अजय, रवि, प्यारे, रामानंद आदि ने बताया कि जर्जर पुराने तारों के टूट कर गिरने से आग लगने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के प्रदीप, सोनेराम, चंद्रदीप आदि ने बताया कि बांस-बल्लियों व जर्जर तार के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इससे आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं। खंभे व तार बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। जर्जर विद्युत तार व खंभे बदलने के लिए शासन द्वारा धन प्रतिवर्ष आवंटन होता है लेकिन विभागीय अधिकारियों की मनमानी के कारण कार्य नहीं किया जाता है। जर्जर विद्युत खंभे व गांव में लटकते तारों से आए दिन दुर्घटना होती है लेकिन इनको बदला नहीं जा रहा है।