फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना ने ट्वीट कर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

शबाना ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के इंतकाल का बहुत अफसोस हुआ। वेे सिर्फ उत्तर प्रदेश के ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत बड़े नेता थे।
वे कलाकारों और लेखकों की काफी इज्जत करते थे। मुझे याद है कि मेरे वालिद कैफी आजमी को अवध रत्न से नवाजा गया तो उनकी सेहत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद मुलायम सिंह जी उस वक्त मेरे छोटे से गांव मेजवां में हेलीकाप्टर से आए और अपने हाथों से उन्हें पुरस्कार दिया। मुलायम सिंह जी जो कहते थे उसे अवश्य करते थे। मुझे यकीन है कि अखिलेश जी अपने पिता की परंपरा को जरूर आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें