फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विद्युत चोरी पर सात पर मुकदमा, 1.25 लाख हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने विभागीय अधिकारियों के साथ शहर के पास बिलरियागंज मार्ग पर स्थित इशहाकपुर गांव में मार्निंग रेड किया। इस दौरान सात लोग चोरी से बिजली जलाते पाए गए। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। 1.25 लाख की राजस्व वसूली भी की गई।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली चोरी भी बढ़ गई है। लोग बाइपास कर चोरी से अपने घरों में हीटर व ब्लोवर चला रहे हैं। शुक्रवार को विजलेंस प्रभारी अब्दुल जब्बार खान, एसडीओ संदीप प्रजापति, विक्रमवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को इशहाकपुर गांव में मार्निंग रेड किया। टीम के पहुंचते ही गांव में अफरातफरी मच गई। जांच के दौरान सात लोग ऐसे पाए गए, जो चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे।
टीम ने विद्युत चोरी में सभी के खिलाफ विद्युत मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा 25 से अधिक बकाएदारों का कनेक्श्न काट दिया गया साथ ही 1.25 लाख रूपए की राजस्व वसूली हुई। विजलेंस प्रभारी अब्दुल जब्बार खान व एसडीओ संदीप प्रजापति ने कहा कि आगे भी मार्निंग रेड कर चोरी से विद्युत का उपयोग करने वालों के खिलाफ इसी प्रकर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जेई रमाकांत यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें