फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी के आभूषण, तमंचा-कारतूस संग सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली में दर्ज चोरी की कई घटनाओं का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। इन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए आभूषण व अन्य सामानों के साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं हो रही थी। जिसके बाबत कोतवाली में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हुए थे। निरीक्षक अपराध रूद्रभान पांडेय चोरी की इन घटनाओं के खुलासे में जुटे हुए थे। शनिवार को पुलिस टीकरगाढ़ गांव के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक आटो तेज रफ्तार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आटो ने रास्ता बदल कर भीरा की तरफ भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी पीछा किया और दूसरी टीम को सूचना दे दी। जिस पर एक और टीम ने भीरा रोड पर आगे से घेराबंदी किया। गोहनी गांव जाने वाले मार्ग पर आटो के पहुंचते ही पुलिस टीम ने दोनों तरफ से घेराबंदी कर लिया। आटो में सवार पांच पुरुष व दो महिलाओं को पकड़ कर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वे शातिर चोर है और क्षेत्र में हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बाले निवासी कस्बा देवगांव, सोनू जायसवाल निवासी नंदापुर, कुंदन निवासी चोलापुर वाराणसी, फतेह बहादुर निवासी जोगापट्टी नंदापुर, रवि प्रकाश निवासी मसीरपुर, सुनीता निवासिनी चेवार गोवर्धनपुर व सुनीता निवासिनी नंदापुर बताया। इनके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, चाकू के साथ ही चोरी के जेवरात, बैट्री, इनवर्टर, साड़ी, बर्तन व चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त आटो बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें