फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सचल न्यायालय में तीन मुकदमों का समझौते से हुआ निस्तारण

विज्ञापन
​सिसरेडी में सचल न्यायालय में लोगों समस्या का निस्तारण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
ठेकमा/देवगांव। जिला एवं सत्र न्यायालय आजमगढ़ के तत्वावधान में ग्राम न्यायालय लालगंज की ओर से बृहस्पतिवार को ठेकमा ब्लॉक के सिसरेडी प्राथमिक विद्यालय में सचल न्यायालय में न्यायाधिकारी सौरभ कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्रामीणों के मामलों की सुनवाई हुई। न्यायाधिकारी ने बताया कि छह मामले चिह्नित किए गए थे। इनमें से तीन का समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। निस्तारित मामलों में स्टेट बनाम मनीष निवासी सिसरेडी थाना बरदह, स्टेट बनाम विनोद निवासी सिसरेडी थाना बरदह, स्टेट बनाम देवराज प्रजापति निवासी चिल्लूपुर थाना मेहनाजपुर शामिल रहे। ये मामले लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन थे। उन्होंने कहा कि वास्तविक न्याय वही है, जिसमें दोनों पक्ष सहमति से संतुष्ट हों। घरेलू हिंसा, नाली विवाद और अन्य छोटे-छोटे मामलों में बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को न्यायालय तक आने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें