फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता की सेवा क्लब का मूल सिद्धांत: जेएन श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवता की सेवा करना ही लायंस इंटरनेशनल क्लब का मूल सिद्धांत व सूत्र वाक्य है। उक्त बातें लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जेएन श्रीवास्तव ने बुधवार को ईशान पब्लिक स्कूल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के दीप प्रज्जवलन से हुआ। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान वीजीए अर्पण दुबे व बलवीर सिंह बग्गा समेत मोईम खान, ऋषि जायसवाल, आउटगोइंग अध्यक्ष डॉक्टर भक्तवत्सल, सेक्रेटरी एसके सत्येन को अंगवस्त्रम प्रदान कर माल्यार्पण किया गया।
क्लब के नवागत सदस्य लायन नितिन गौर और लायन अभिषेक द्विवेदी परिचय कराते हुए लायन बलबीर सिंह बग्गा ने लायंस क्लब के इतिहास और उस पर मानवता की सेवा करने के सिद्धांत की रूपरेखा पेश की। अतिथियों को लायन राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, लायन सुनील अग्रवाल, लायन डॉक्टर सीके त्यागी, लायन शंकर साव, लायन रमेश जायसवाल, लायन मुकुंद अग्रवाल, लायन ओम अग्रवाल ने स्मृति चिह्ने भेंट किए।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जेएन श्रीवास्तव ने नवागत अध्यक्ष लायन अशोक श्रीवास्तव को बैच लगाकर नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष लायंस क्लब अपने उत्तरदायित्व और लक्ष्य के प्रति सजगता के साथ मानवता की सेवा करने से पीछे नहीं हटेगा। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। संचालन लायन आशुतोष द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें