फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक आनंद कुमार मिश्र को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने उसे मुख्य अभियुक्त बनाते हुए गत 31 जुलाई को सिधारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन


31 जुलाई को एंटी करप्शन टीम ने भूमि अध्याप्ति कार्यालय से अमीन सौरभ गौड़ को घूस के रुपये लेते गिरफ्तार किया था। सौरभ गौड़ ने इस मामले में वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा की संलिप्तता बताई थी, जिसके आधार पर एंटी करप्शन टीम ने सौरभ गौड़ के साथ आनंद मिश्रा के खिलाफ भी सिधारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होते ही आनंद कुमार मिश्र ने आकस्मिक अवकाश का आवेदन किया और बिना सूचना के अनुपस्थित हो गए। साथ ही उसके खिलाफ कई अन्य आरोप भी सामने आए। इनमें अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही, विभिन्न भुगतान प्रार्थना पत्रों का समय पर निस्तारण न करना और उच्च न्यायालय में विचाराधीन वादों की पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना आदि शामिल रहे।
इन आरोपों के मद्देनजर डीएम ने वरिष्ठ सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान वह जिला मुख्यालय पर संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच का दायित्व एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें