फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘सेल्फी विद अमृत सरोवर’ का आयोजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को जिले के ग्रामीण अंचलों व ग्राम पंचायतों में ‘सेल्फी विद अमृत सरोवर’ कार्यक्रम शनिवार को आयाजित किया जाएगा। इसमें उसकी फोटो, वीडियो, वायस मेसेज, मेसेज को ट्वीटर एवं अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड कराया जाएगा। उक्त दिशा-निर्देश मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मनरेगा श्रमिकों, ग्राम रोजगार सेवक, महिला मेट, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, स्वयं सहायता समूह की दीदीयां, बीसी सखी, संबंधित ग्राम पंचायत के निवासी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस पर अमृत सरोवरों पर कम से कम 50 संबंधित ग्रामवासियों द्वारा अमृत सरोवर के साथ ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए सोशल मिडिया ‘सेल्फी विद अमृत सरोवर’ हैशटैग के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय ग्रामीण मंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्री आदि के हैंडल को टैग करते हुए, सभी अमृत सरोवरों पर बैनर लगाए जाने, लघु गोष्ठी आयोजित कर जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, नदी, तालाब एवं वर्षाकाल में जल संचय आदि पर परिचर्चा की जाएगी। ग्रामवासियों द्वारा उनके परिवार के स्तर से कम से कम एक पौधा लगाए जाने एवं उसकी देखभाल व रख-रखाव किये जाने आदि के संबंध में संकल्प लिए जाने आदि महत्वपूर्ण गतिविधियां संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के एक दिन पूर्व 21 अप्रैल 2023 को जनपद में अमृत सरोवर स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायतों में जन जागरण, साफ-सफाई एवं स्वच्छता का प्रचार-प्रसार, अमृत सरोवर के आस-पास सफाई कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें