फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Final Result 2021 Declared: बड़ादेव मंदिर में प्रमुख संरक्षक की पुत्रवधू का पीसीएस में चयन

Thu, 20 Oct 2022 07:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

बड़ादेव मंदिर के प्रमुख संरक्षक मार्कण्डेय सिंह की पुत्रवधू अमिता सिंह का चयन पीसीएस 2021 में हुआ है।  अमिता सिंह ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा यूपी कालेज वाराणसी से प्राप्त की। इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से यूजी किया। फिर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीजी, पीएचडी के साथ नेट क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मुहल्ला निवासी और बड़ादेव मंदिर के प्रमुख संरक्षक मार्कण्डेय सिंह की पुत्रवधू अमिता सिंह का चयन पीसीएस 2021 में हुआ है। उनके इस चयन से परिवार में खुशी व्याप्त है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अमिता सिंह ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा यूपी कालेज वाराणसी से प्राप्त की। इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से यूजी किया। फिर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीजी, पीएचडी के साथ नेट क्वालीफाई किया। आजमगढ़ के श्री अग्रसेन महिला पीजी कालेज से बीएड करने के बाद लखनऊ के राजकीय बालिका इंटर कालेज छोटी जुबली में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। वह अपने पति अभिनव सिंह जो रियल एस्टेट के कारोबारी हैं, के साथ लखनऊ में रहती हैं। उनके इस सफलता पर परिवार के साथ ही उनके जानने वालों में हर्ष व्याप्त है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान राकेश मौर्य, सुभाष यादव प्रधान, गोविंद दुबे, सीबी सिंह, कौशल कांत सिंह, ज्योति सिंह, अशेष सिंह, विनम्रसेन सिंह, अंबरीष सिंह, भानू सिंह, अजय राय, आशीष राय, सभासद रईस अहमद आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें