आईटीआई के मैदान में प्रशासन की तरफ से लगाए गए रोजगार मेले में आए बेरोजगार छात्र-छात्राएं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 300 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 122 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया। सहायक निदेशक सेवायोजन आरके उपाध्याय ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले का सेवायोजन कार्यालय और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित किया गया। इसमें एसआईएस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड देहरादून, उमा उपहार फांडेशन तथा तिरूपति बाला जी प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी के भर्ती अधिकारी एके पाण्डेय, प्रवीण कुमार शुक्ला, राहुल सिंह ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में लगभग 300 युवक एवं युवतियों ने भाग लिया। इसमें 122 का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया। संयुक्त निदेशक (प्रशिक्ष) एसएन राम, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई आरएन सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनिराम यादव, अवधेश, राशिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।