फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन और ट्रायल 22 और 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के तत्वावधान में महिला खेल दिवस के अवसर पर 25 से 27 दिसंबर तक जौनपुर जिला खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ मंडल ने दी। बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम के लिए जनपदीय चयन और ट्रायल्स 22 दिसंबर को होगा, जबकि मंडलीय चयन और चयन व ट्रायल्स 23 दिसंबर को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह दस बजे से होगा। उक्त चयन और ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आए। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 25 से 27 दिसंबर, 2023 तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक क्षेत्रीय खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें