फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन व ट्रायल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। खेल निदेशालय उप्र. लखनऊ के तत्वावधान में यूपी फुटबाल एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 11 से 18 जनवरी 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में किया जा रहा है। उक्त जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने दी।
विज्ञापन

बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडलीय की टीम का जनपदीय चयन-ट्रायल्स नौ जनवरी एवं मंडलीय चयन-ट्रायल्स जनवरी को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह दस बजे से किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र एवं पास पोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है। उक्त चयन-ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों की आयु जन्मतिथि एक जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2006 के मध्य होनी चाहिए। जिले के इच्छुक कबड्डी बालिका वर्ग के खिलाड़ी इस चयन-ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 11 से 18 जनवरी क्षेत्रीय खेला कार्यालय अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें