फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा की विभिषिका को देख देवारावासियों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। एक सप्ताह पूर्व घाघरा का जलस्तर घटने लगा था। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के कारण एक बार फिर घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे कटान तेज हो गई है। वहीं कई गांव के संपर्क मार्ग टूटने से ग्रामीणों को समस्याएं आ रही है। बस एक मात्र सहारा नाव ही बचा है। घाघरा की विभिषिका को देखकर देवारावासियों की चिंता बढ़ गई है।जनपद के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार की शाम डिघिया नाले पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.31 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार की शाम पांच सेमी बढ़कर 70.36 मीटर हो गया है। यहां खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। खतरा बिंदु से मात्र तीन सेमी नीचे जलस्तर है। वहीं बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर बीते दिन 71.32 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार को घाघरा यहां अपने खतरा बिंदु 71.68 के मुकाबले 71.34 मीटर पर बह रही है। 24 घंटे में दो से पांच सेंटीमीटर बढ़े घाघरा के जलस्तर को देख देवारावासियों के पशीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें