20 नवनिर्मित क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला एवं कार्यालय भवन का निरीक्षण करती डा. रोशन जैकब।
आजमगढ़। जिले में नवनिर्मित क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला एवं कार्यालय भवन का बृहस्पतिवार को डाॅ. रोशन जैकब, सचिव व आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने भवन में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत संयोजन का कार्य 27 तक पूर्ण कराने के लिए अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम को निर्देशित किया। वहीं, प्रयोगशाला में फर्नीचर का कार्य कर रही कंपनी को 15 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला के शुरू होने के बाद यहां खाद्य एवं औषधि के नमूनों का परीक्षण किया जाएगा, जिससे जनपद और आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्ता नियंत्रण को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर डीएम रविंद्र कुमार सहित संयुक्त आयुक्त (खाद्य) हरिशंकर सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रवण कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त (औषधि) गोविंद लाल गुप्ता, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सुशील कुमार मिश्र, औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।