गोसाई की बाजार। तहसील स्थित लालगंज मार्केट में एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ रविवार को विभिन्न मेडिकल स्टोरर्स का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण काल के दौरान एसडीएम ने सेजल, राजश्री, शिवम, शुक्ला और कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया। साथ ही कोरॉना किट से संबंधित दवाओं का स्टॉक देखा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कोविड के लक्षण वाला आता है तो कोविड प्रोटोकॉल के तहत दवाएं दें। प्रतिदिन रजिस्टर मेंटेन करें और उसकी एक प्रति सामुदायिक केंद्र भेजें ताकि उनकी मॉनिटरिंग की जा सके। रजिस्टर न बनाने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इस दौरान सीओ लालगंज और चौकी प्रभारी लालगंज भी उनके साथ मौजूद थे। ड्रग इंस्पेक्टर को भी बताया गया कि नियमित निरीक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान मास्क न लगाने, कोविड का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। पिछले एक सप्ताह में अभियान चलाकर तहसील लालगंज के थानों में 413 लोगों पर बिना मास्क के मिलने पर 7400 रुपया जुर्माना वसूला गया। 276 गाड़ियों का चालान किया गया। 13 सीज की गई और 11 दुकानदारों से 11000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। उन्होंने कहा कि यदि दुकानें गलत रुप से खुली तो दुकान सील करते हुए महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।