फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के निलए बने बूथ का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार द्वारा शुक्रवार की दोपहर अजमतगढ़ में एमएलसी चुनाव को देखते हुए ब्लॉक परिसर में बनाए गए बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व कर्मचारियों सहित अन्य को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बूथ के अंदर जो भी मतदाता अंदर जाए उनका पहचान पत्र पूरी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही बूथ के अंदर प्रवेश करने दिया जाए। साथ ही साथ पूरे परिसर में सीसी कैमरा लगा दिए जाए और जो 24 घंटे वोटिंग के समय से लेकर वोटिंग की समाप्ति तक एवं बाद में सीसी कैमरा किसी भी दशा में बंद नहीं होना चाहिए। बाहर पुलिस फोर्स, पीएसी आदि की तैनाती रहेगी। जिससे चुनाव के समय किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न ना होने पाए। जिसके मद्देनजर उन्होंने खंड विकास अधिकारी डा. राजीव कुमार शर्मा एवं एडीओ पंचायत राम आशीष सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कड़ी चेतावनी दी। अजमतगढ़ ब्लॉक पर कुल 137 मतदाता हैं जिनके लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। बूथ बनकर पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है जहां पर शनिवार को मतदान किया जाना है। जिसे देखते हुए निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए। इस संबंध में एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि एमएलसी चुनाव को देखते हुए कर्मचारियों व अधिकारियों को बूथ पर मतदाता के अलावा अन्य किसी को अंदर प्रवेश नहीं दिए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें