फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का स्क्रूटनी कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। यदि कोई विद्यार्थी अपने प्राप्तांको से संतुष्ट नहीं हैं तो उसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा छात्र अपने संबंधित विषय की उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी करा सकता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया का एलान हो गया है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल में 106267 पंजीकृत थे। जिसमें 94739 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 88120 परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम में सफल हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 100065 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 88580 ने परीक्षा दी। जिसमें 65803 परीक्षार्थी पास हुए। परीक्षाफल घोषित होने के बाद कुछ ऐसे विद्यार्थी होते हैं जो अपने प्राप्तांको से संतुष्ट नहीं होते हैं। बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए सन्निरीक्षा अर्थात स्क्रूटनी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। विद्यार्थी को उत्तर पुस्तिका के स्क्रूटनी के लिए आनलाइन आवेदन करना है। आवेदन की प्रति विषय शुल्क निर्धारित है। विद्यार्थियों को मूल चालान पत्र, परीक्षा की मार्कशीट आदि उपलब्ध कराना है। डीआईओएस मनोज मिश्रा के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा। छात्र डीआईओएस कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन

- विकास विश्वकर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें