फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रभारी मंत्री ने की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग की। नगर पंचायतों अध्यक्ष के प्रत्याशियों की घोषणा क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर व तीनों नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा लखनऊ से होगी। आजमगढ़ जनपद को भाजपा चुनौती मान रही है। जिले में पैठ बनाने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां आ चुके हैं। नगर निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल मानकर भाजपा पूरी ताकत से मैदान में उतर रही है। पिछले दो दिनों से प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही जिले में डेरा डालू हुए हैं। वह लोकसभा व विधानसभावार समीक्षा किए। लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव सबसे बड़ा चुनाव है। इसके नतीजों से जनता में संदेश जाएगा। लिहाजा इसमें वार्ड से लेकर निकाय प्रमुख के पदों पर जीत हासिल करनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें