फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सरैया पुलिया पर मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे कोचिंग पढ़ने जा रही स्कूटी सवार छात्रा को स्कार्पियो ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज के जलालुद्दीनपट्टी गांव निवासिनी प्रीति यादव (18) पुत्री सितारे यादव मंगलवार को दिन में घर से कोचिंग जाने के लिए निकली। पटवध सरैया में उसने एटीएम से पैसा निकाला और फिर कोचिंग जाने लगी। सरैया पुलिया पर स्कार्पियो ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिलरियागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें