फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: करंट लगने से स्कूल के चपरासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कस्बा स्थित एक निजी स्कूल में करंट लग जाने से युवा चपरासी की रविवार की सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। उधर, मौके पर पहुंंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। रामगढ़ हरैया गांव निवासी सीताराम पांडेय 32 जीयनपुर कस्बा स्थित निजी स्कूल में चपरासी था। परिजनों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से वह घर नहीं लौटा था और स्कूल पर ही रह रहा था। रविवार की सुबह परिजनों को स्कूल से सूचना दी गई कि बिजली का स्वीच ऑफ करने के दौरान सीताराम की करंट लग जाने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही सीताराम के पिता मारकंडेय पांडेय मौके पर पहुंचे और शव की दशा देख कर हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, पुलिस के आने पर पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सीताराम दो पुत्रों का पिता था। उधर, गांव और घर पर हादसे की सूचना पहुंची तो परिजन बिलख उठे और गांव में गम का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने घर पहुंच कर परिजनों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें