गंभीरपुर थाना के अरारा गांव स्थित मां केशरी शिक्षा निकेतन में आग लगाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रबंधकों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उत्तर प्रदेश वित्तविहिन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरजेश यादव ने कहा कि घटना 31 दिसंबर 2015 की है। जबकि इस संबंध में पीड़ित प्रबंधक चंद्रेशखर सिंह ने नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं होती है तो संगठन वृहद आंदोलन को बाध्य होगा। प्रदर्शन के दौरान रुदल यादव, महेंद्र मिश्र, डा. कृपाशंकर मिश्र, राकेश दीक्षित, शैलेश राय, मुकेश गुपता, सतीश राय, अवनीश राय, प्रदीप दीक्षित आदि मौजूद थे।