फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएलएड की परीक्षा में नकल कराने वाला विद्यालय होगा डिबार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएलएड की परीक्षा में नकल कराने के आरोपी विद्यालय अब डिबार किया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को रिपोर्ट भेदी दी है। इस विद्यालयों को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था लेकिन घटना के बाद निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले में डीएलएड की परीक्षा कराने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, एसओजी टीम, सिधारी व रानी की सराय थाना के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। 13 अगस्त को रानी की सराय थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज सेठवल में टीम जांच करने पहुंची तो 13 लोग नकल कराते हुए पकड़े गए थे। इनमेंं चार लोग बाहरी थे। वहीं विद्यालय के प्रबंधक रवि मिश्रा, प्रधानाचार्य समेत नौ शिक्षक व कर्मचारी शामिल थे। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य, छह शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में राजेद्र स्मारक इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। डीएलएड की परीक्षा में नकल कराते हुए स्कूल को पकड़ा गया था। अनियमितता मिलने पर बड़ी कार्रवाई भी की गई। जिसे लेकर उक्त विद्यालय को पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। उसके स्थान पर दूसरे विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र स्मारक इंटर कालेज को डिबार करने के लिए संस्तुति कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें