अजमतगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कठैचा से सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली विद्यालय से शुरू हुई औरगांव का भ्रमण करते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए। जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनका विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जाए। इस दौरान बच्चे कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई मिलकर सब करे पढ़ाई, शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे आदि नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार, रंजना सिंह, शिवम यादव, उमेश कुमार, सुनीता देवी आदि मौजूद थे। संवाद