फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूली बस और ट्रेलर में भिड़ंत, पांच छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीन के करीब लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम स्कूली बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पांच बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शहर के एक स्कूल की बस सोमवार की शाम बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। चार बजे वह लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीन के करीब पहुंची तो सामने से आ रही ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। ट्रेलर शाहगंज की ओर से आजमगढ़ की तरफ आ रहा था। जिसपर थ्रेसर लदा हुआ था। वहीं स्कूली बस आजमगढ़ से अंबारी की तरफ जा रही थी। बस में कुल 35 बच्चे सवार थे। घायलों में सरायमीर थाना क्षेत्र के हाबू खान मोहल्ला निवासी शौर्य नाथ, फूलपुर के शनिचर बाजार निवासी आदित्य जयसवाल, हिमांशु राय, इब्राहिमपुर गांव निवासी राज यादव व आयुष यादव शामिल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सरायमीर के एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह व निजामाबाद थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डॉ. साकिब जमाल ने छात्रों का निशुल्क उपचार किया। सूचना पाते ही सभी छात्रों के अभिभावक मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें