फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सठियांव ने पल्हनी-बी को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव-2023 के दूसरे दिन लोकसभा क्षेत्र सदर के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। वॉलीबाल में पहला मैच सठियांव बनाम पल्हनी-बी के बीच खेला गया। जिसमें सठियांव की टीम ने पल्हनी-बी की टीम को 25-13 व 25-14 से पराजित किया। दूसरा मैच मेंहनगर बनाम जहानागंज के बीच खेला गया। जिसमें मेंहनगर की टीम ने जहानागंज को 25-10 व 25-08 से पराजित किया। तीसरा मैच में पल्हनी-ए ने अजमतगढ़ को 25-16 व 25-20 से पराजित किया। चौथे मैच में रानी की सराय ने बिलरियागंज-ए को 25-16 व 25-19 से पराजित किया। वहीं पांचवें मैच में हरैयॉ ने बिलरियागंज-बी को 17-25, 25-17 व 25-19 से पराजित किया। फुटबाल के पहले सेमीफाइनल मैच में पल्हनी-ए ब्लाक ने तरवां ब्लाक को 02-00 से हरा कर फाइनल में जगह बना ली। दूसरे सेमाफाइनल मैच में महराजगंज ब्लाक ने सठियांव ब्लाक को 05-02 से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं कबड्डी के पहले मैच में अजमतगढ़-बी ने हरैया-ए को 16-12 से पराजित किया। दूसरे मैच में हरैया-ए ने बिलरियागंज-ए को 17-03 से पराजित किया। तीसरे मैच में अजमतगढ़-ए ने हरैया-बी को 26-13 से पराजित किया। चौथे मैच में हरैया-ए ने पल्हनी को 17-05 से पराजित किया। वहीं क्रिकेट के पहले सेमी फाइनल मैच में पल्हनी-ए ने तरवॉ को 95 रनों से हरा कर फाइनल मे जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमाफाइनल मैच में सठियावं ने पल्हनी-बी को 15 रनों से हरा कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें