फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जांच के पेंच में फंसा निर्माणाधीन सारथी हाल व आरटीओ भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरवन में निर्माणाधीन सारथी हाॅल और आरटीओ भवन का निर्माण जांच के पेच में फंस गया है। इसके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने संसद में सवाल उठाए थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरु करा दी है। ऐसे में अब इसे हैंडओवर होने में अधिक समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


जनपद में आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय हरबंशपुर में स्थित है। व्यस्त मार्ग पर परिवहन विभाग का कार्यालय होने से हमेशा यहां जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही इमारत भी जर्जर हो चुकी है। वहीं दलालों का यहां कब्जा है। आए दिन दलाल अधिकारियों व कर्मचारियों से उलझते हैं। इसी कारण इसे शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी। नए कार्यालय भवन और सारथी हाल के लिए गंभीरवन में भूमि उपलब्ध कराई गई थी। जहां सारथी हाल व आरटीओ कार्यालय भवन का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन करा रहा है। परियोजना की लागत 7.96 करोड़ रुपये है। परियोजना पूर्ण होने की तिथि 31 मार्च 2023 थी लेकिन अभी तक नहीं बन सका है। हालांकि कार्यदायी संस्था को पूरा बजट अवमुक्त कर दिया गया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शिकायत दर्ज कराई है कि भवन का निर्माण गुणवत्ताहीन है। जिसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए जांच कराने के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसे में यह साफ है कि इसका लोकार्पण अगले कुछ माह तक नहीं हो सकता है।

00
लोकसभा आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सारथी हाल व आरटीओ भवन के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल किए हैं। शासन ने जांच कराने के लिए निर्देश दिए हैं। जांच कौन कर रहा कहां से हाे रही इसकी जानकारी नहीं है। - राधेश्याम, संभागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें