फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को शहर से गांव तक लगातार कराएं सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई : नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन द्वारा जिले में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव होमगार्ड्स अनिल कुमार ने शुक्रवार को जीजीआईसी में स्थापित इन्टीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों, ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार सेनिटाइजेशन एवं साफ सफाई कराई जाए। साथ ही सभी स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव करवाएं और नालों/नालियों की सफाई भी सुनिश्चित करें। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग एवं सर्वे किया जाए। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर तत्काल टेस्ट एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों की जांच प्रत्येक दशा में 24 घंटे के अंदर हो जानी चाहिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का एंटीजन एवं आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाए। पॉजिटिव लक्षण मिलने पर उन्हें तत्काल क्वारंटीन करते हुए आवश्यक दवाओं एवं भोजन-पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने कहा कि मेडिकल कालेजों, अस्पतालों एवं कोविड-19 के लिए रिजर्व अस्पतालों में दवा, आक्सीजन एवं वेन्टीलेटर की अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अचानक वेंटिलेटर अथवा मशीन के खराब होने पर उसका विकल्प तैयार रखें। मरीज को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि. एवं रा. गुरू प्रसाद, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल व सीएमओ डॉ. एके मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें