फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खसरा से पीड़ित बच्चों की कराई गई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत घाघरा, आसपुर व लाटघाट गांव में खसरा का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जिसकी जानकारी होने पर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम घाघरा गांव पहुंची और घर-घर जाकर जांच की। अजमतगढ़ ब्लॉक के घाघरा, आसपुर व लाटघाट गांव में खसरा का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। खसरा के प्रकोप से दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार चल रहे हैं। जिसकी खबर अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. प्रदीप कुमार, उमाशंकर मिश्र कार्यक्रम प्रबंधक के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम घाघरा गांव पहुंची। जिसमें खसरा रोग से प्रभावित अस्मिता सिंह, कृष्णा, अंश व आर्यन सहित कई बच्चों की सैंपलिंग की गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ .प्रदीप कुमार ने बताया प्रभावित बच्चों की सैंपलिंग की गई है। जिसको जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इस समय स्थिति सामान्य है। बुधवार को नया मरीज कोई नहीं मिला। पूरे गांव में घर-घर जाकर जांच की गई है। दवा का छिड़काव कराया जाएगा। लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। इस अवसर पर उमाशंकर मिश्र कार्यक्रम प्रबंधक, ओमप्रकाश पांडेय चीफ़ फार्मासिस्ट, प्रवीण कुमार, बृजेश प्रजापति, राममूरत यादव, आशा शोभा व पूनम आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें