फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी अपराधवादी पार्टी: अनूप गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आजमगढ़ आगमन को लेकर सवाल खड़ा किया है। कहा कि अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण दिया है। समाजवादी पार्टी अपराधवादी पार्टी है। वह अंबारी चौक पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि आजमगढ़ में हर जगह तिरंगा झंडा दिखाई दे रहा है। आजमगढ़ अब आर्यमगढ़ बनने की तरफ है। समाजवादी के मुखिया अखिलेश यादव ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण दिया है। अगर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते तो जेल से अपराधियों से मिलने के लिए हेलिकॉप्टर से लखनऊ बुला लेते। वे मुख्यमंत्री नहीं है इसलिए अपराधियों से मिलने के लिए स्वयं आजमगढ़ आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री का माहुल , फुलवरिया, अंबारी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। अंबारी स्थित चौक पर मंडल अध्यक्ष मैगना सूरज अग्रहरि के नेतृत्व में हुआ। स्वागत करने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह , मैगना मंडल प्रभारी इंद्रपति सेवक, पूर्व प्रधान राजेश यादव, प्रधान अमित जायसवाल, राहुल पांडेय, प्रधान घनश्याम यादव, श्रीकांत शुक्ला, हरिशंकर पांडेय, हिमांशु मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें