कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्याक्रम में गुब्बारों को उड़ाते मंडलायुक?
- फोटो : AZAMGARH
शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान में आजादी के अमृत महोत्सव के शुभारंभ पर शहीदों को नमन किया गया और आकाश को तीन रंग के गुब्बारों से भर दिया गया। चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की शृंखला और काकोरी कांड के शहीदों को भी नमन किया गया। रंगारंग लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शहीदों को पुष्प अर्पित किया। उन्होंने उद्यान में पौधारोपण बी किया। मंडलायुक्त ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की शृंखला के तहत काकोरी कांड के शहीदों श्रद्धांजलि दी जा रही है। कहा कि जनपद आजमगढ़ के बहुत से वीरों ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान किया है। उन सभी वीरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ में आयोजित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर शहीद कुंवर सिंह उद्यान में सूचना विभाग में पंजीकृत धोबिया लोकनृत्य पार्टी के कलाकार उमेश कन्नौजिया (उबारपुर, लालगंज आजमगढ़) द्वारा अपने टीम के साथ वीर शहीदों के सम्मान में देशभक्ति पर आधारित धोबिया लोकनृत्य एवं अवधि लोकनृत्य की भव्य प्रस्तुति की गई, जो काफी सराहनीय रहा। इसी के साथ ही सूचना विभाग में पंजीकृत भोजपुरी लोकगीत पार्टी के कलाकार मुन्ना लाल यादव (जीयापुर हड़ौरा) द्वारा शहीदों के सम्मान में देशभक्ति पर आधारित लोकगीत (वीर रस) की भव्य प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी सुनील विश्वकर्मा द्वारा किया गया।