फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सहबदिया 60 बीघा खेती योग्य भूमि नदी में समाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा के जलस्तर में लगातार पांच दिनों से घटाव जारी है। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को बदरहुंआ नाले पर 25 तो डिघिया नाले पर 28 सेमी नदी का जलस्तर नीचे आया। तटवर्ती गांव उरदीहा, गांगेपुर, सहबदिया में नदी काटन कर रही है। सहबदिया में अब तक 60 बीघा खेती योग्य जमीन कटान की जद में आ चुकी है।
विज्ञापन

झगड़हवा में खेती की जमीन के साथ आबादी की जमीन को भी घाघरा नदी काट रही है। जमुवारी से सोनौरा, मानिकपुर से अभ्भनपट्टी संपर्क मार्ग पर नदी की छोटी शाखा में पानी होने से आवागमन बाधित है। रोजमर्रा के सामानों के साथ लेकर घर जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।
शु्क्रवार को चौकियों से ज्यादातर कर्मचारी नजारद रहे। जगह- जगह बाढ़ का पानी जमा होने से घासपूस सड़ रहे हैं, जिससे दुर्गंध उठ रही है। गावों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम चार बजे बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.00 मीटर था, जो शुक्रवार की शाम घटकर 70.75 मीटर हाे गया। इसी प्रकार डिघिया नाले पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.11 मीटर था, जो शुक्रवार को घटकर 69.83 मीटर हो गया। नदी के घटने से देवारावासियों ने राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें