सरायमीर। बकरीद के त्योहार को लेकर क्षेत्र में कुर्बानी के लिए जानवरों की मंडिया सजने लगी हैं। जानवरों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। कस्बा सहित क्षेत्र के कौरागहनी, बस्ती, सिकरौर सहबरी, संजरपुर, लाहीडीह आदि बाजारों में बड़े जानवर की मंडी लगी है। इस बार जनवरों की कीमतों में काफी उछाल है। बड़े जानवर 20 से लेकर 40 हजार तक बिक रहे हैं। वहीं बकरों के व्यपारी घूम-घूम के बकरा बेच रहे हैं। सीधा सुल्तानपुर, तोवा, लाहीडीह आदि जगहों पर बकरों की मंडी लगी है। बकरों के व्यापारी अब्दुल अजीम, अब्दुर्रहमान ने बताया कि इटावा, कानपुर, कालपी सुल्तानपुर आदि जगहों से वह बकरे लेकर यहां बेचने आए हैं। जिसमें बरबरी, अजमेरी, सिरोही, जमुना पारी, कानपुरी, तोता पायरी आदि नस्ल के बकरों की मांग अधिक है। बताया कि पिछले वर्ष 350 रुपये किलो तौल के बेचा गया था। महंगाई की वजह से इस बार 380 रूपये किलो बेचा जा रहा है।