पीड़ित एजेंट को लेकर पुलिस महकमा जांच की कवायद में जुट गया है। पीड़ित के अनुसार लगभग आठ लाख रुपये बैग में था और तीन की संख्या में बदमाश बाइक से आए थे। एएसपी सिटी
शैलेंद्र लाल ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी एजेंट से लूट हुई है। पुलिस जांच की कवायद में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे है। जल्द ही पुलिस लूट की इस घटना का पर्दाफाश करेगी।